आजमगढ़:चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़:कप्तानगंज थाने की पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया था कि वादी अपनी मोटर साइकिल (सुपर स्पलेंडर UP 50 AV 1208) से सामान लेने कोइनहां बाजार गया था। किसी अज्ञात चोर ने वादी की मोटर साइकिल चोरी कर लिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 50/24 धारा- 379 भा0द0वि0 पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ किया गया।दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त मोहम्मद समीद पुत्र मो0 रफी निवासी कोडिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। बुधवारको व0उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी मय हमराह को सूचनी मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल से तेरही नहर के रास्ते से बालोवरगंज की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर बालोवरगंज से अभियुक्त मोहम्मद समीद पुत्र मो0 रफी निवासी कोडिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को समय गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुयी।



