आजमगढ़:डाकघर में कराएं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का पंजीकरण,एक करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली देने की योजना

रिपोर्ट:राजेश गुप्ता
अंजानशहीद/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना का पंजीकरण जिले के सभी डाकघरों में शुरू हो गया है।इस स्कीम में सरकार सोलर पैनल लगवाने में सब्सिडी का लाभ देगी l इसके अलावा इस स्कीम के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली मिल सकेगी।प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में सरकार द्वारा 1 करोड़ से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जाएंगे। सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए यह स्कीम शुरू की है। इस योजना में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग शामिल हैं lसरकार इस स्कीम में सोलर पैनल लगाने में सब्सिडी का लाभ देगी l ऐसे में लोगों पर सोलर पैनल लगाने की लागत का बोझ नहीं आएगा। बता दें कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी लाभार्थी के अकाउंट में डायरेक्ट आएगी।अपने क्षेत्र के पोस्टमैन से मिलकर पिछले छः माह के अंदर जमा बिजली बिल की प्रति के आधार पर पंजीकरण होगा।इस बाबत आजमगढ़ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय डाकघरों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना संबंधी पंजीकरण हेतु निर्देशित किया गया है lसाथ ही ग्रामीण डाक सेवक घर घर जाकर भी पंजीकरण का कार्य करेंगे।



