आजमगढ़: देशी तमंचा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़:रानी की सराय थाने की पुलिस ने देशी तमन्चा व 03 जिन्दा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह को सूचना मिली की आंवक गाँव में 02 व्यक्ति असलहा दिखाकर स्थानीय लोगो को डरा धमका रहे है। इस सूचना पर उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा आंवक ग्राम से अभियुक्त 1. जितेन्द्र पुत्र लौटन निवासी ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उम्र 42 वर्ष को 01 देशी तमन्चा 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ तथा अभियुक्त 2. संतोष पुत्र मोहरम निवासी ग्राम चकीदी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 61/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।