सीएम योगी द्वारा 1100 अन्नपूर्णा भवनों को किया लोकार्पण,आजमगढ़ में 25 अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया:डीएम विशाल भारद्वाज

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट

आजमगढ़:मुख्यमंत्री उ0प्र0, योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लोक भवन सभागार, उ0प्र0 सचिवालय, लखनऊ से 1100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ किया गया।उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ग्राम पंचायत बैठौली, ब्लाक सठियांव आजमगढ़ में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर दुकान) पर किया गया।इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ग्राम पंचायत बैठौली, ब्लाक सठियांव आजमगढ़ में नवनिर्मित मॉडल उचित दर दुकान (अन्नपूर्णा भवन) का लोकार्पण किया गया। इसी के साथ ही विधान परिषद सदस्य विक्रान्त ‘रीशु’ एवं जिलाधिकारी द्वारा मॉडल उचित दर दुकान (अन्नपूर्णा भवन) के अभिकर्ता अमित यादव को अन्नपूर्णा उचित दर दुकान की चाभी दी गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद में 25 अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद में कुल 75 अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर दुकान) बनाये जा रहे हैं।उक्त कार्यक्रम में राशन कार्ड धारकों को आमंत्रित करते हुए प्रतिभाग कराया गया।इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर, पूर्ति निरीक्षक एवं जन प्रतिनिधिगण तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button