मुंबई:शिव आरोग्य सेना ने किया राजावाडी अस्पताल के डॉक्टर और नर्स का स्वागत

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शिव आरोग्य सेना के कार्याध्यक्ष डॉ. किशोर ठाणेकर के आदेश पर व महाराष्ट्र प्रदेश समन्वयक जीतेन्द्र दगडू (दादा) सकपाल की उपस्थिति में शिवआरोग्य सेना की ओर से राजावाड़ी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों का सम्मान किया गया। मिली जानकारी के अनुसार १३ फरवरी २०२४को मुंबई के भांडुप की रहने वाली 36 वर्षीय ओडिसी को पेट की शिकायत के कारण घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच से पता चला कि उक्त महिला पिछले दो वर्षों से पेट की समस्याओं से पीड़ित थी और उसके पेट में एक बड़ी गांठ बन गई। लेकिन तीन छोटे बच्चों के पालन पोषण के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका। पेट में बड़ी गांठ के कारण उस महिला
के फेफड़े और प्रमुख रक्त वाहिकाएं संकुचित हो गई थीं।राजावाडी सर्जरी के एचओडी डॉ. अजय गुजर, एनेस्थेटिस्ट डॉ. रीना नेम्बू और टीम ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला किया। उस महिला के पेट से २४ किलो की गांठ डॉक्टरों द्वारा निकाली गई। जिससे उस महिला का प्राण बचाया जा सका। इस सफल ऑपरेशन के लिए अस्पताल की डीन डॉ. एम.एस.भारती राजुलवार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन पैयनवार, सर्जन डॉ. सुदेश लहाने, डॉ. विनोद कुमार का शिव आरोग्य सेना की ओर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर ज्योतिताई भोसले मुंबई जिला समन्वयक सचिव, मुंबई उपनगर (पूर्व) के सह -समन्वयक प्रकाश वाणी, घाटकोपर (प.) के समन्वयक विनायक कानस्कर, मानखुर्द शिवाजीनगर विधान सभा.समन्वयक सचिव अभिजीत देसाई, घाटकोपर (प.) विधान. सह-समन्वयक जयेश पवार, अंधेरी (प.) विधान. सह-समन्वयक महेश केनी, घाटकोपर विधानसभा के आरोग्य संगठक सचिन भांगे, वार्ड समन्वयक अनिताताई उतेकर, शिव सैनिक सुहास परब, रवींद्र कोठावदे, चंद्रकांत हल्दनकर, नर्स अक्षदा सुर्वे, मीरा महाकाल और अन्य शिवसैनिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button