आजमगढ़:निपुण विद्यालय सभी बिंदुओं पर अच्छा कार्य करने के लिए कौरागहनी के प्रधानाध्यापक को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट: शिवम सिंह
मार्टीनगंज-आजमगढ़:आज जिला कलेक्टर हाल आजमगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर की उपस्थिति में जनपद के सभी 22 विकासखंड के एक-एक सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाले निपुण विद्यालय के प्रधानाअध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया इसी क्रम में ब्लॉक मार्टिनगंज के प्राथमिक विद्यालय कौरागहनी के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्वनी सिंह ने बताया कि हमारे विकासखंड की रेटिंग के आधार पर प्राथमिक विद्यालय कौरागहनी महुजा नेवादा सुघरपुर प्राथमिक विद्यालय मार्टिनगंज यूसुफपुर खानपुर प्राथमिक विद्यालय बिछियापुर को निपुण विद्यालय की श्रेणी में है जिसमें प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिक विद्यालय कौरागहनी को चयन किया गया प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र मिला खंड शिक्षक क्षेत्र मार्टिनगंज के अध्यापकों ने एक दूसरे को मिठाई खिला करके बधाइयां दी इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ए आर पी श्री राज नारायण यादव डॉक्टर चंद्रभान सिंह रामपाल गुप्ता दिग्विजय सिंह राजेश यादव सुषमा यादव शालिनी सिंह जीत बहादुर यादव उपस्थित थे।