कुशीनगर:सपा विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत हुए अर्पित पांडेय

जगह जगह स्वागत और माल्यार्पण हुआ

 

कसया कुशीनगर ्
समाजवार्दी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से कुशीनगर विधान सभा क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी अर्पित पांडेय को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का कुशीनगर विधान सभा का विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस खबर से उनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं ने विधान सभा अध्यक्ष अर्पित पांडेय को माला पहनाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष अर्पित पांडेय ने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र की सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी लूटपाट छिनैती हत्या आदि का बोलबाला है। किसानों के उपर जुर्म ढाया जा रहा है । किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है महंगाई चरम पर है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसी जालिम सरकार को 2024 में उखाड़ फेकना है। इस अवसर पर विजय यादव, मिर्जा रुहुल्लाह वेग, विनोद गुप्ता, अशोक यादव, रवि यादव, चंचल पांडेय,संतोष यादव, सुनील यादव, पप्पु खान सहित आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मनोनयन पर पूर्व मंत्री ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी राधेश्याम सिंह राजेश प्रताप राव पूर्व सांसद बालेश्वर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष राम अवध यादव जिला अध्यक्ष शकुरलाह अंसारी पूर्व व्लाक प्रमुख अभिषेक तिवारी उर्फ राजन डाक्टर प्रियेश तिवारी राजेन्द्र यादव शमसाद आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button