भदोही:हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल

रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के भिड़ीउरा गांव में उस समय अपरा तफरी मच गई जब 11 हजार हाई वोल्टेज का तार महिला के ऊपर गिर गया। इसकी चपेट में आई महिला बुरी तरह से घायल हो गई घायल महिला को आनन फानन में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां घायल महिला का अस्पताल परिसर में इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला अपना घरेलू काम कर रही थी कि अचानक 11 हजार हाई वोल्टेज तार गिरने से महिला सहित एक पड़वा भी चपेट में आ गया, पड़वा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं महिला घायल हो गई परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग की इसमें घोर लापरवाही है, कई महीनो से तार जर्जर था स्थानीय बिजली कर्मी इसको दुरुस्त नहीं किये समय रहते दुरुस्त किया गया होता तो ऐसी घटना ना घटती फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनोद तिवारी जिला अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं सूचना पाते ही बिजली कर्मी में हड़कंप मच गया बिजली कर्मियों द्वारा राहत बचाव कार्य में लोग जुट गए हैं।



