इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, इमाम ने मांगी क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी में हाजी राशिद खान की तरफ से रविवार को अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इस इफ्तार पार्टी का आयोजन मर्यादपट्टी के हाजी राशिद खां निवासी मर्यादपट्टी भदोही के तरफ से किया गया था। उन्होंने कहा कि रमजान के प्रति एक रविवार को हमलोगों के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है।कि मर्यादपट्टी के सभी मुस्लिम धर्मावलंबी इफ्तार के समय पहुंचे और इफ्तार पार्टी में शामिल हों। मौके पर हाफिज तालिब खां ने कहा इस तरह के आयोजन होना चाहिए ताकि लोग एक जगह मस्जिद में जमा होकर इफ्तार कर सकें। इसमें लोगों को ज्यादा सवाब मिलता है।और इजतमाई तौर पर दुवाएं भी की जाती है। इफ्तार के बाद हाफिज तालिब खां ने नमाज पढ़ाया। हाफिज तालिब खां ने अमन चैन के लिए दुआ की। उन्होंने कहाँ की इफ्तार से पहले की दुआएं कुबुल भी होती है।जिसके बाद सभी ने इफ्तार किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से मर्यादपट्टी में अफ्तार रखा गया। इन मौके पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी, हाजी अब्दुल रशीद, मौलाना अब्दुल समद, नुरैंन खान, शेरू खान, रफीक खान, रज्जाक, रहीम, फहीम सिद्दीकी मुन्ना, अज़ीम खां, नफीस खां, सैफ सिद्दीकी, हैदर संजरी, फरहान खान, वकील खान, कामरान खान, अयान खान, शादाब खां, अमन खान, शकील खान, वसीम खान, बाबा खान, आरिफ खान आदि लोग उपस्थित रहे।