लोकसभा चुनाव 2024:अब मेरठ में होगा कांटे का मुकाबला,अखिलेश यादव ने रामजी के सामने अतुल प्रधान को उतारा

मेरठ : मेरठ में लोकसभा चुनाव और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सीरियल रामायण में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल को मैदान में खड़ा किया। अब अखिलेश यादव ने बड़ी चाल चली है। अखिलेश यादव ने अरुण गोविल के सामने विधायक अतुल प्रधान को मैदान में खड़ा कर दिया है। कुल मिलाकर अब कांटे का मुकाबला होने वाला है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार अरुण गोविल चुनाव लड़ेंगे तो अतुल प्रधान उनके सामने खड़े हो गए हैं। अतुल प्रधान की गिनती दिग्गज नेताओं में की जाती है और वह वरिष्ठ गुर्जर नेता भी माने जाते हैं।कौन है अतुल प्रधान अतुल प्रधान को फायर ब्रांड नेता भी कहा जाता है। वह इस समय मेरठ की सरधना सीट से विधायक हैं। इससे पहले संगीत सोम इस सीट से विधायक हुआ करते थे। अतुल प्रधान की गिनती समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में की जाती है। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति शुरू की थी। मेरठ में स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में वह छात्र नेता थे और अध्यक्ष भी चुने गए थे। वहीं से उन्होंने राजनीतिक जीवन शुरू किया और आगे बढ़ते रहे। अतुल प्रधान को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। इसके अलावा उनकी गिनती वेस्ट यूपी के दिग्गज गुर्जर नेताओं में की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button