Mumbai news:चेंबूर के जाने माने समाजसेवक आशीष गडकरी भाजपा में हुए शामिल

ब्युरोरिपोर्ट -अजय उपाध्याय

मुंबई, :- चेंबूर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आशीष गडकरी गत दिनों मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि आशीष गडकरी कई वर्षों से चेंबूर में समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं, उन्होंने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को क्रियान्वित करके जनसेवा की है। कोरोना के समय में उन्होंने चेंबूर के जरूरतमंद नागरिकों की हरसंभव मदद की है। शुक्रवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और मंत्री रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में आशीष गडकरी को भाजपा में प्रवेश कराया गया। इस मौके पर गडकरी सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर आशीष गडकरी ने कहा कि मैं सामाजिक कार्य करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं और चेंबुरवाशियों की सदैव सेवा करता रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button