आजमगढ़ पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर व गांजे के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज आजमगढ़:सरायमीर व रौनापार थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में लिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ब्राउन शुगर व गांजा बरामद किया है। सरायमीर पुलिस ने गुरुवार को दिन में क्षेत्र के पूनापोखर में रेलवे लाईन के किनारे झाड़ियों में छिपकर ब्राउन शुगर (हेरोइन) का कारोबार कर रहे स्थानीय निवासी वीरू सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर को 1720 मिलीग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। वहीं रौनापार पुलिस ने बघावर तिराहे के समीप गांजा बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 230 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। पकड़ा गया संजय शुक्ला पुत्र उमाकांत शुक्ला क्षेत्र के सुदनीपुर गांव का निवासी बताया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button