पुजारी अशोक चौबे के हत्यारों की हुई गिरफ्तारी। पुलिस ने दिखाई तत्परता अपराधियों को किया गिरफ्तार।

संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

देवरिया जनपद के प्रतिष्ठित मंदिर बारीपुर के पुजारी रहे अशोक चौबे की ग्राम तेंनुआ चौबे में अपराधियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने अपराधियों को गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया था । जिसके परिणाम स्वरूप आज हौसला पुत्र मगन, सोनू ,मोनू ,सूरज, पुत्र हौसला, मीरा पत्नी हौसला, रुदल पन्ने लाल पुत्र कोलाहल, श्री राम पुत्र हरिद्वार ,मनीष किशन पुत्रगण सुभाष, एवं तीन अज्ञात लोगों पर भलुअनी पुलिस ने हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तेनुआ गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा तेंनुआ गांव पर घटना को लेकर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button