घोसी क्षेत्र के जामडीह खानपुर मोड़ पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल पोल से टकराई, चालक की मौत।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।मऊ।घोसी।

घोसी।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के खानपुर मोड़ के समीप बुधवार को दोपहर तीन बजे के आस पास पिकअप को मुड़ते देख कर मोटर साइकिल की के अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराने के बाद पेड़ से टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।जिसकी सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।

मधुबन थाने क्षेत्र के मखमेलपुर बीबीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार पुत्र स्व.रामबचन किसी आवश्यक कार्य से अपने घर से निजी मोटर साइकिल से बुधवार की दोपहर तीन बजे घोसी आ रहा था कि अभी घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव खानपुर बुजुर्ग मोड़ के पास ही पहुचा था कि खानापूरकी तरफ से आरहे को देख कर बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार विजय कुमार 40 की मोटरसाइकिल सड़क किनारे बिजली पोल से टकराने के बाद पेड़ से लड़ गयी।फलस्वरूप जिससे विजय कुमार के सिर में गया।गम्भीर रूप से चोट लगने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।जबकि पिकअप मौके से भागने में सफल रहा ।इसकी सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।मृतक अपने पीछे माँ तेतरी देवी,पत्नी बीनू देवी सहित पुत्र आर्यन कुमार,अंशु कुमार एवं दो पुत्रियों को छोड़ गया है ।जिनका भविष्य के प्रति सोच सोच कर रोते रोते बुरा हाल है।मृतक ब्रेड ,पकौड़ा की दुकान संचालित कर परिवार का भरण पोषण करता था और परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था।

Related Articles

Back to top button