भाजपा की 19वीं सूची जारी, पंजाब के तीन लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान
BJP releases 19th list, announces names of three Lok Sabha candidates for Punjab
भाजपा ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 19वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार को पंजाब तीन 3 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली, 8 मई । भाजपा ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 19वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार को पंजाब तीन 3 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
भाजपा ने आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के गृह क्षेत्र संगरूर से भाजपा ने अरविंद खन्ना को चुनावी मैदान में उतारा है।



