आजमगढ़:अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़: रानी की सराय थाने की पुलिस ने वांछित अभियुक्त अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार, वादी मुकदमा दशरथ यादव पुत्र स्व0 श्री श्यामनरायन यादव ग्राम- चकसेठवल थाना रानी की सराय आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित

 

 

तहरीर दिया कि दिनांक 21.02.2024 को समय लगभग 8.00 शाम को पूर्व मे 07.01.2024 को हुए विवाद व लड़ाई-झगड़ा मे सुलह समझौता करने के लिए मेरे लड़के रवि यादव (रविकान्त) को विमलेश गिरी पुत्र अज्ञात ग्राम अन्धौरी अपने मो0नम्बर 91619xxxxx से मेरे लड़के रविकान्त के मो0नम्बर 97952xxxxx पर फोन करके बुलाया जब नही गया तो रोशन गिरी पुत्र प्रवीण गिरी ग्राम अन्धौरी मेरे लड़के को दुबारा अपने मोबाईल से फोन किया जिस पर मेरा लड़का रविकान्त अपने चचेरे भाई रितेश यादव पुत्र श्री फौजदार यादव के साथ उनके द्वारा बुलाये गये स्थान पर सेखरहमत स्कूल रानी की सराय गये वहाँ पर रोशन गिरी पुत्र अज्ञात विमलेश गिरी पुत्र अज्ञात संगम सरोज पुत्र डाँ0 महेन्द्र पासवान अभिषेक कुमार पुत्र अवधेश कुमार ज्ञानचन्द्र पुत्र धरमदेव यादव, अंश राय पुत्र अज्ञात

 

 

 

निवासीगण चकसेठवल रानी- की सराय व चार पाँच अज्ञात व्यक्ति पहले से मौजूद थे किन्तु समझौता की बात करने की बजाय लोहे की राड जो पहले से लिए थे गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे जिससे रविकान्त के सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट आने के कारण तुरन्त गिरकर बेहोश हो गया गिरने के उपरान्त जान से मारने की धमकी देते हुए सभी व्यक्ति भाग गये के दाखिल किया कि दाखिला प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2024 धारा 34/323/504/506 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। बुधवार को उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित

 

 

अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र अवधेश कुमार ग्राम चकसेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को निजामाबाद मोड़ से एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 22.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से बरामद तमन्चा कारतूस के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button