जिला संगठन मंत्री शिवजी राम का निधन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स सुखपुरा(बलिया) : सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला संगठन मंत्री शिवजी राम का निधन इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू में बुधवार को देर रात हो गया। भाकपा नेता सुखपुरा चट्टी से साइकिल से सोमवार की रात अपने घर सोबईबांध जा रहे थे। कि पीछे से एक बाइक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।स्वजन उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था।श्री राम के निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।भाकपा के स्थानीय इकाई के सदस्यों पारसनाथ सिंह, विप्लव सिंह,यमुना प्रसाद वर्मा आदि ने पार्टी के जिला संगठन मंत्री के निधन को पार्टी के लिए गहरा आघात बताया।

Related Articles

Back to top button