निरीक्षण में अनुपस्थित मील 91 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक एक सप्ताह में स्पष्टीकरण बीएसए ने किया तलब

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मंगलवार को अनुपस्थित 91 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ ‘नो वर्क नो पे’ के तहत कार्रवाई की है।

 

उन्होंने एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तलब किया है, अन्यथा की दशा में स्पष्टीकरण पर विचार नहीं किया जायेगा।

 

 

बीएसए ने सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि अनुपस्थिति तिथि का वेतन व मानदेय कटौती के सम्बन्ध में मानव सम्पदा के सर्विस बुक पर अनिवार्य रूप से अंकित करें।

 

 

ऐसे कार्मिक जो 03 या 03 से अधिक बार अनाधीकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये है, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से बीएसए ने आख्या तलब की है।

 

 

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की प्रगति का अनुश्रवण खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक तथा जनपद एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।

 

 

निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों में 91 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये है। विद्यालय अवधि में अनुपस्थित पाया जाना अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारी के आदेशों-निर्देशों की अवहलेना तथा सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है।

 

 

ऐसे में सम्बंधित शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय की कटौती ‘नो वर्क नो पे’ के आधार पर की गई है। वहीं, सम्बन्धित प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है कि विद्यालय में बार-बार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कार्मिकों के सम्बन्ध में उनके द्वारा पूर्व में क्या कार्यवाही की गयी।

 

 

यह भी स्पष्ट करें कि सम्बन्धित कार्मिक यदि उक्त दिवस पर मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत अवकाश पर थे तो इस सूचना का अंकन विद्यालय रजिस्टर में ‘अवकाश रिफरेन्स नम्बर’ के साथ क्यों नहीं किया गया? अन्यथा की स्थिति में अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button