जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण

जयप्रकाश नारायण सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर हुआ सम्मान

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिवार द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त सम्मानित किया गया।

 

 

विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में सम्मान समारोह में कुलपति को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और माला पहना कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कुलपति के एक वर्ष के कार्यकाल को विश्वविद्यालय का स्वर्णिम काल कहा। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह कुलपति महोदय ने

 

 

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा, सम्मान और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया वह अद्वितीय है। विश्वविद्यालय को राष्ट्रस्तर पर स्थापित करने का ऐतिहासिक कृत्य भी कुलपति महोदय के नाम दर्ज है।

Related Articles

Back to top button