Mau news:एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने ग्राम ऊसरी खुर्द में कुर्राफाट को लेकर किया स्थलीय
Mau News: SDM Ashok Kumar Singh conducted a field visit regarding Kurrafat in village Usri Khurd.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी।मऊ।उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 116 (जोतों के विभाजन/बंटवारा) के तहत लंबित मामले ‘रबिंदर बनाम राम अवतार’ में त्वरित निस्तारण को लेकर लिए एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने ग्राम ऊसरी खुर्द में मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विवादित भूमि का भौतिक सत्यापन किया और नक्शे व अभिलेखों के अनुसार स्थल की स्थिति को परखा। इस दौरान उभय पक्षों को सुना गया ताकि बटवारे और कुर्रे से संबंधित विवाद का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान निकाला जा सके।एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीण अंचल में भूमि संबंधी विवादों को मौके पर ही समाप्त किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल और दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।



