भाजपा उम्मीदवार अपने पति नीरज शेखर के लिए पूरी तरह मैदान में

बलिया लोकसभा क्षेत्र में भाजपा स्टार प्रचारक जैसी स्थिति हो गई है

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया : चुनाव में प्रचार तो आम बात है लेकिन कभी-कभी प्रचार उम्मीदवार के लिए हीरे जैसा होने लगता है। लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया में भी इन दोनों डा. सुषमा शेखर का प्रचार भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर के लिए ऐसी ही स्थिति लेकर आया है। निर्धारित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोकसभा क्षेत्र की आधी आबादी यानी महिलाओं के दिलों में डॉक्टर सुषमा शेखर सीधे उतर रही हैं। चुनाव में डॉक्टर सुषमा शेखर की स्थिति भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक जैसी है।

 

 

 

लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर इसबार शुरू से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं।

 

 

महिलाओं संग अपनी टीम लेकर सुषमा शेखर लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा फेफना, बलिया नगर, बैरिया और मुहम्मदाबाद, जहुराबाद के गांवों में बड़ी-बड़ी घूम रही हैं।

 

 

नीरज शेखर की पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर जिस गांव में जाकर अपने पति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए महिलाओं से वोट मांग दे रही है आधी आबादी उनकी दीवानी हो जा रही है। सुषमा शेखर अब तक जिन-जिन गांवों में घूमी है वहां की महिलाओं में कमल निशान, नीरज शेखर और नरेंद्र मोदी बम बम कर रहे हैं।

 

 

डॉक्टर सुषमा शेखर विधानसभा बलिया नगर के दुबहड़ मंडल में अपने पति राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगा। ऐसा नहीं है कि डा. सुषमा शेखर सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक की तरह सुषमा शेखर  गांव में जाती है वहां सभी से चुनाव चिन्ह कमल का बटन दबाने की अपील करती हैं।

Related Articles

Back to top button