अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम

 

 

बैरिया, बलिया : लोकसभा चुनाव में परिन्दा को भी पर मारने नहीं दिया जायेगा। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर प्रेक्षक आईपीएस अधिकारी डॉक्टर हिंगलाज हिंद ने क्षेत्र के अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों का निरीक्षण सोमवार को किया। वहीं, उत्तर प्रदेश बिहार सीमा का भी निरीक्षण किया। एक-एक बिन्दु पर बारिकी से निरीक्षण के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

प्रेक्षक ने मांझी जयप्रकाश नगर जयप्रभा सेतु व दोकटी इलाके में उत्तर प्रदेश बिहार सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र गोन्हिया छपरा, कोटवा, कर्णछपरा, दोकटी आदि आधा दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सहायक निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उस्मान, एसएचओ  बैरिया धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल, थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह को उचित दिशा निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान कराना है। मतदान में किसी भी तरह का बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ शख्ती से निपटने का आदेश प्रेक्षक ने मातहतों को दिया। निरीक्षण के दौरान तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button