व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की तृतीय जॉच हुआ सम्पन्न

प्रत्याशी/अधिकृत अभिकर्ता अपने व्यय रजिस्टर, मूल बिल/बाउचर, खोले गये बैंक खाते के फोटो कापी के साथ हुए उपस्थित

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। लोकसमा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन में प्रतिभाग कर रहे समस्त प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जाँच हेतु कलेक्ट्रेट भवन के कोषागार कार्यालय में तृतीय

 

निरीक्षण आज मा० व्यय प्रेक्षक शशिभूषण द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी के ब्यय रजिस्टर/बैंक रजिस्टर/नगद रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके अधिकृत निर्वाचन एजेन्ट के माध्यम से लेखा टीम/सहा० व्यय प्रेक्षक/

 

मा० ब्यय प्रेक्षक के सामने अपने ब्यय रजिस्टर एवं मूल बिल/वाउचर के साथ प्रस्तुत हुए।तृतीय निरीक्षण में कुल 10 प्रत्याशियों मे से सभी प्रत्याशी आज अपने ब्यय विवरण की जांच हेतु उपस्थित हुए। व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों/

 

अभिकर्ताओं को समझाया कि प्रतिदिन किये जाने वाले निर्वाचन खर्चो को दिये गये व्यय रजिस्टर में अंकित करना सुनिश्चित करें। खर्च किये गये विविध मदों को निर्धारित स्थल पर अंकित करें। तृतीय जॉच कराने के लिए सभी प्रत्याशी

 

आज व्यय रजिस्टर की जॉच कराने हेतु कोषागार कार्यालय में उपस्थित हुए। व्यय प्रभारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि दिये गये रेट सूची के अनुसार प्रयोग किये जा रहे विभिन्न सामग्री/वस्तुओं का मूल्य व्यय रजिस्टर में अंकित करें ताकि

 

प्रत्याशी द्वारा व्यय रजिस्टर व व्यय निर्वाचन टीम द्वारा बनाये गये सैडो रजिस्टर में खर्चो के मिलान में समानता दिखे और भारत निर्वाचन आयोग के लक्ष्यों प्रलोभन मुक्त निर्वाचन को सुचिता के साथ साकार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button