Pratapgarh news :कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ सम्मान समारोह

रिपोर्ट:रोशन लाल/सविता कुमारी

प्रतापगढ़ के नगर पंचायत लालगंज में कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत के विजई अध्यक्ष और समस्त विजई सभासदों को सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर काँग्रेस के राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने CLP नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास में लालगंज कैम्प कार्यालय पर नगर पंचायत लालगंज में अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक जीत पर नगरवासियों, कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता सन्तोष द्विवेदी जी व सम्मानित सभासदों के हार्दिक अभिनंदन व स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और अपनी परिवार रूपी जनता को संबोधित किया। इस दौरान सांसद, राज्यसभा कनिष्ठ सुपुत्री डॉ० विजयश्री तिवारी ( सोना दीदी ), विधायक पुत्र राघव मिश्र नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तोष द्विवेदी नेताद्वय जी के मीडिया प्रभारी श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल जी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button