यूटीएस एप से घर बैठे कर सकेंगे टिकट बुक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया ब्यूरो

टिकट काउंटर पर भीड़ होने पर टिकट न रहने के कारण आपकी ट्रेन नहीं छुटेगी। अब घर बैठे यूटीएस मोबाइल एप से किसी भी ट्रेन का जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। यात्री लंबी कतारों की परेशानी का सामना किए बिना टिकट खरीद सकता है।

 

 

एप के माध्यम से बिना लाइन लगाए घर बैठे सभी स्टेशनों के अनारक्षित टिकट की बुकिंग, मासिक सीजन टिकट का नवीनीकरण एवं प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग की सुविधा दी है। इस सुविधा को और अधिक बेहतर व सुगम बनाने के मद्देनजर यूटीएस ऑन मोबाइल एप में टिकट प्राप्त करने की निर्धारित अधिकतम दूरी (जियो-फेंसिंग) का प्रतिबंध हटा दिया है।

वाणिज्य अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि यूटीएस से टिकट बनाने पर तीन प्रतिशत की अतिरिक्त बचत भी हो रही है। स्टेशन व टिकट काउंटर पर एप की जानकारी के लिए जागरूक स्टाल लगाकर यात्रियों को जागरूक कर स्मार्ट फोन में एप डाउन लोड किया जा रहा है।

 

प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

मोबाइल एप यूटीएस को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, यात्री अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी देकर पंजीकरण कराने पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, और ओटीपी दर्ज करने के बाद खाते तक पहुंचाने के लिए लॉगिन आईडी व पासवर्ड मोबाइल नंबर पर जाएगा। यात्री अलग-अलग डिजिटल के माध्यम से आर-वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग, यूपीआई और ई-वॉलेट का उपयोग कर अनारक्षित टिकट बुकिंग कर भुगतान कर सकते हैं। किसी भी परेशानी होने पर स्टेशन के वाणिज्य अधिकारी से सहयोग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button