आजमगढ़:जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों से 4 लोग घायल

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहिरौला/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार लगभग 4:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई दोनों पक्षों से कुल 4 लोग घायल हो गए घायलों में एक पक्ष वर्तमान में प्रधान है बताते चलें अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में वर्तमान में प्रधान पति रामसेवक चौहान 75, हरेंद्र चौहान 40, वर्ष उषा 32, वही दूसरे पक्ष से अंजू 25 पुत्री राम अजोर चौहान मारपीट में घायल हो गए दोनों पक्षों के द्वारा आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी गई है। जहां प्रधान पक्ष के लोग ग्राम सभा में जल निकासी के लिए नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा रहे हैं वही दूसरा पक्ष प्रधान पक्ष पर बंजर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहा है।



