गैंगेस्टर एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार

Absconding accused arrested in Gangster Act

आजमगढ़:: जीयनपुर थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, व0उ0नि0देवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0स0 141/2023 धारा 380/457 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कन्हैया राजभर पुत्र लालचन्द राजभर निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ को मु0अ0स0 141/2023 से सम्बन्धित चोरी हुये मोटर व थाना जीयनपुर आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0 स0 123/2023 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित गैस सिलेन्डर व एक अदद अवैध तमंचा के

 

 

 

साथ बाग खालिस बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 146/23 धारा 3/25A Act पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना मु0अ0स0 58/2023 धारा 457/380 भादवि व मु0अ0स0 123/2023 धारा 380 भादवि मे अभियुक्तगण 1.अनिल राजभर पुत्र उत्तम राजभर निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 2.बिजली यादव उर्फ जालंधर पुत्र मूलचन्द यादव निवासी चंगईपुर थाना जीयनपुर आजमगढ का नाम प्रकाश मे आया तथा बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 58/2023 धारा 457/380 भादवि मे धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी व मु0अ0स0 123/2023धारा 380 भादवि मे धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी तथा मु0अ0स0 141/2023 धारा 380/457 भादवि मे धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी प्रकाश में आया कि उक्त चोरी के मुकदमो का गैंगलीडर 1.

 

 

 

कन्हैया राजभर पुत्र लालचन्द राजभर निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ व सदस्य 2. बिजली यादव उर्फ जालन्धर पुत्र मूलचन्द यादव निवासी चंगईपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 3. अनिल राजभर पुत्र उत्तम राजभर निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ है। उपरोक्त गैंग के कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थानाध्यक्ष जीयनपुर आजमगढ़ की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ महोदय द्वारा दिनांक 20.05.2024 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया ।

 

 

 

जिसके क्रम में दिनांक 28.05.2024 को थानाध्यक्ष जीयनपुर विवेक कुमार पाण्डेय की तहरीर पर गैंगलीडर 1. कन्हैया राजभर पुत्र लालचन्द राजभर निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ व सदस्य 2. बिजली यादव उर्फ जालन्धर पुत्र मूलचन्द यादव निवासी चंगईपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 3. अनिल राजभर पुत्र उत्तम राजभर निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 245/24 धारा 3(1) / 2(ख)(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया और प्रारम्भिक विवेचना व0उ0नि0देवेन्द्र कुमार सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ़ द्वारा सम्पादित की जा रही है। बुधवार को थानाध्यक्ष जीयनपुर

 

 

 

विवेक कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा उपरोक्त गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल राजभर पुत्र उत्तम राजभर निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 27 वर्ष को अभियुक्त के घर के पास ग्राम हरसिंहपुर थाना जीयनपुर से समय करीब 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button