दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा का ‘हल्ला बोल’, आतिशी के घर के बाहर मटकी फोड़ प्रदर्शन

BJP Mahila Morcha in Delhi 'Halla Bol', Matki Fod demonstration outside Atish's house

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

नई दिल्ली, 30 मई : देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी मानो आसमान से आग बरस रही है। एक तरफ जहां लोगों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

कई इलाकों में जल संकट बना हुआ है। इसी बीच पानी की समस्या को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को मटकी लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। यहां तक कि मटकी फोड़कर नाराजगी भी जताई।

 

 

 

 

 

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली की जनता पानी की मांग कर रही है। लेकिन, उनका कोई समर एक्शन नहीं है। मंत्री आतिशी अपने एसी कमरे में बैठकर नोटिस निकाल रही हैं और कह रही हैं कि हम दिल्ली की जनता को पानी दे रहे हैं। दिल्ली की महिलाएं पानी के बिना परेशान हैं। अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव लड़ने से कुछ नहीं होगा। जिन लोगों ने उन्हें जिताया है, कम से कम उन लोगों को पानी तो दें।

 

 

 

 

 

मीना खन्ना ने कहा कि दिल्ली में पानी पीना तो दूर की बात है, उससे नहा भी नहीं सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने हर वादे पर झूठे साबित हुए हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जिसने दिल्ली की जनता को पानी के लिए रुला दिया है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। उन्हें सत्ता और अपनी कुर्सी से प्यार है।

 

 

 

 

 

अपर्णा गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के घर में पानी नहीं है। रात के 3 बजे तक पानी के लिए लोग इंतज़ार करते हैं। दिल्ली जल बोर्ड पानी छोड़ेगा और लोग पानी भरकर घर ले जाएंगे। अगर लोग पानी की जद्दोजहद में रहेंगे तो अपना पेट भरने के लिए काम कैसे करेंगे।

Related Articles

Back to top button