गाजी मियां के मेले में उमड़े अकीदतमंद

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। सैय्यद सालार मसऊद गाजी मियां का चार दिवसीय मेला रविवार से मर्यादपट्टी स्थित उनके रौजे पर शुरू हो गया। सुबह होते होते मेला क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई

 

थी। हजारों की संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ मजार पर चादरपोशी की। बच्चों ने भी मेले का खूब आनंद लिया।

 

रविवार को सुबह से ही रौजे पर अकीदतमंदों का आवागमन शुरू हो गया था। सुबह 7 बजे से ही भीड़ जमा हो गई। चादर चढ़ाने के साथ साथ नजरो नियाज का सिलसिला देर

 

शाम तक चला। उधर आस्ताने पर अकीदत के फूल चढ़ाने के बाद महिलाओं जमकर खरीदारी की जबकि बच्चों ने झूले आदि का आनंद लेने के साथ साथ खानपान में रूचि

 

दिखाई। नगर पालिका के कैंप से भी जायरीनों की सेवा की जा रही थी। खोए बच्चों के बारे में कैंप से एलान किया जा रहा था। मेला समिति के पदाधिकारी मेला क्षेत्र में घूमते नजर

 

आए। फातिहा पढ़ने के अलावा मेले का लुत्फ उठाने वालों की भी कमी नहीं रही। बड़े बड़े झूलों, सर्कस, मौत का कुंआ, काला जादू की ओर किशोर आकर्षित थे।

 

भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करती रहीं। कई नि:शुल्क प्याऊ की मदद से निजी संगठनों ने

 

श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई। मेलार्थियों की सुरक्षा के लिए मेले में पुलिस कैंप भी लगाया गया जिसमें पुलिसकर्मी आते जाते रहे।

Related Articles

Back to top button