कुएं में उतराया मिला युवक का शव, सनसनी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच ब्राह्मी बाबा नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास रामलीला मैदान में स्थित कुएं में रविवार को एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। युवक की शिनाख्त कंचन डोम 29 वर्ष पुत्र रंगबाज डोम निवासी वार्ड नंबर छह पटेल नगर के रूप में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कुएं के पास मकान में रहने और उधर से गुजरने वालों को भारी बदबू का एहसास हुआ। जब उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो शव उतराया हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अनुमान लगाया जाता है कि दो-तीन दिन पहले ही कंचन कुएं में गिरा गया होगा। मृतक शादीशुदा है और इसके तीन पुत्र हैं।

Related Articles

Back to top button