शिक्षक पुत्री ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर शिक्षा विभाग सहित जनपद का बढ़ाया मान, डॉक्टर बनकर करेगी समाज की

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया । जनपद के टकरसन निवासी शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह की पुत्री अंजली सिंह ने नीट 2024 की परीक्षा में 675/720 अंक अर्जित करके सफलता प्राप्त करते हुए अपने गांव सहित जनपद का भी गौरव बढ़ाया है । अंजलि की प्राथमिक शिक्षा बलिया में ही शुरू हुई जहां उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा कैस्टर ब्रिज स्कूल बसंतपुर (95.2) एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा ए एस एम कान्वेंट स्कूल सुखपुरा (94.00) से प्राप्त की अंजलि शुरू से ही पढ़ने में होनहार छात्रा थी । अब वह नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। उन्होंने अपने सफलता के पीछे अपने माता-पिता और चाचा शिक्षक राकेश सिंह (बब्लू) एवं चाची तथा बडे भाई इंजीनियर आयुष प्रताप सिंह (बंटी) का विशेष योगदान और आशीर्वाद मानती है । अंजलि को इस परीक्षा की सफलता पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा । सभी लोगों ने बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री डॉ राजेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय, ब्लॉक मंत्री समरजीत बहादुर सिंह सहित जनपद के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बहनें शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button