विदेश कमाने गए मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव निवासी अधेड़ का शव घर आते ही मचा कोहराम

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
सिकंदरपुर(बलिया)मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव निवासी 45 वर्षीय अधेड़ की 3 जून को कुवैत में हृदयाघात के चलते अचानक मौत हो गई थी।शुक्रवार की शाम मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक अभी तीन महीने पूर्व ही कमाने के लिए दुबई गया था।
जानकारी के अनुसार बहदुरा गांव निवासी बलिराम प्रसाद का पुत्र मुनीब प्रसाद तीन महीना पहले कुवैत कमाने के लिए गया हुआ था जहां वह वेल्डिंग का काम करता था।डयूटी के दौरान ही पिछले मंगलवार को अचानक हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गयी मौत के बाद उसी दिन 11बजे रात को कुवैत से परिजनों के नंबर पर बताया गया कि हृदय गति रुकने से मुनीब की मौत हो गई है।
इस दौरान शुक्रवार की शाम मुनीब का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़ें मार कर रोने लगे।वहीं इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छा गया है।शव आने के बाद परिवार वालों ने कुछ देर बाद ही मुनीब का अन्तिम संस्कार कर दिया।



