बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बैरिया, बलिया : बैरिया-रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग पर बैरिया थाने के निकट सुरजन बाबा के पोखरा के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दीपक यादव (25) पुत्र शंकर यादव

 

(निवासी श्रीनगर थाना रेवती) की मौत रविवार की देर रात हो गयी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक बैरिया के तरफ से रानीगंज बाजार होते हुए अपने गांव श्रीनगर जा रहा

 

था, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रेक्टर ने उसे धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सोनबरसा अस्पताल पहुचांया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत

 

घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।एसएचओ धर्मवीर सिंह युवक के परिजनों को सूचना दी ।

 

उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।अज्ञात ट्रेक्टर व उसके चालक पर सुंसगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर व चालक की तालाश जारी है।

Related Articles

Back to top button