सपा नेता अवलेश सिंह ने फेफना स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में बड़े मंगल को कराया भव्य भंडारे का आयोजन,हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

रिपोर्ट : अजित सिंह “बिट्टू जी” व्यूरोचीफ हिन्द एकता टाइम्स
बलिया
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर कपूरी में भव्य भंडारा प्रसिद्ध कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा बलिया एवं सलेमपुर के प्रभारी अवलेश सिंह के
नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पिछले 3 वर्षों से कपिलेश्वरी भवानी के मंदिर पर बड़े मंगल के अवसर पर भंडारा करते हैं इससे पहले अवलेश सिंह लखनऊ मे
आयोजन करते रहे है लेकिन कोरोना काल के बाद अपने गृह जनपद मे भंडारे का आयोजन करते है ।
इस अवसर पर वे अपने सहयोगियों के साथ कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन करते हुए हजारों लोगों को प्रसाद वितरण करते हैं। अवलेश सिंह ने
कहा की वह भगवान श्रीराम और बजरंग बली के भक्त हैं। वह उनके आशीर्वाद से भंडारे को संपन्न करने में कामयाब होते हैं।
इस वर्ष भंडारे में पूरी सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरण किया। लगभग पाँच हजार लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। लोगों ने भंडारा का प्रसाद चखा और आयोजकों को धन्यवाद दिया।



