विनोद सिंह हत्याकांड: पति की हत्या के लिये पत्नी ने की थी दो लाख में डील

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। स्वाट, सर्विलांस तथा भीमपुरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने भीमपुरा बाजार में गला रेतकर की गई विनोद सिंह हत्या का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।

 

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार मंगलवार को तड़के सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव मय टीम व भीमपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ भीमपुरा चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी सुरूआं मिसिरपुर थाना फत्तनपुर जिला प्रतापगढ़ को बाहरपुर पुलिया से धर दबोचा। वहीं दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू और बाइक बरामद कर सीज कर दिया गया। अभियुक्त के बयान के आधार पर घटना में शामिल जयप्रकाश यादव पुत्र स्व. बलिराज यादव निवासी कल्यानपुर चरौंवा थाना भीमपुरा, बलिया व मृतक की पत्नी अनिता सिंह निवासी भीमपुरा नं. 1, थाना भीमपुरा, बलिया को घर पर दबिस देकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार विनोद सिंह और उसकी पत्नी अनीता सिंह के बीच अच्छे सम्बन्ध नहीं थे। पत्नी मुम्बई में रहती थीं, जबकि विनोद सिंह भीमपुरा में पत्नी से अलग रहते थे। इसके अलावा विनोद लगातार अपनी जमीन, प्रापर्टी बेच कर गलत कार्याे में बर्बाद कर रहा था। पत्नी अनीता सिंह को लगा कि सारी जमीन, प्रापर्टी ऐसे ही बेच देगा तो उसने सुनील सिंह, अजय चौहान और सन्नी चौहान के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई।

 

 

 

पति की हत्या कराने के लिये दो लाख में की डील

पति को मारने के लिए अनीता सिंह ने दो लाख रुपये की डील सुनील सिंह के साथ की, जिसमें एक लाख ऑनलाइन ट्रांसफर व शेष कैश दी। घटना के दिन यानि 6 जून की शाम को सुनील, अजय और सन्नी चार बजे भीमपुरा पहुंच गये। वहां पर इनका किरायेदार जय प्रकाश यादव ने इनकी लोकेशन बताने में मदद की। रात करीब 11.30 बजे तीनों पीछे के रास्ते से जाकर विनोद सिंह की हत्या कर भाग गये। पुलिस टीम ने मंगलवार को अनीता सिंह, सुनील सिंह व जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button