स्नान करते वक्त पोखरे में डूबे दो युवक, मौत

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव में मंगलवार की शाम दो युवक स्नान करते वक्त पोखरे में डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि कुम्हैला गांव निवासी सत्यजीत वर्मा 18 वर्ष पुत्र अंजनी वर्मा तथा कुंज बिहारी वर्मा 18 वर्ष पुत्र विमलेश वर्मा गांव के ही अन्य युवकों के साथ पोखरे में

 

स्नान करने गए हुए थे। जहां दोनों गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों यूवक तैरना नहीं जानते थे। अभी अन्य युवक कुछ समझ पाते कि दोनों

 

डूब गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button