आजमगढ़:कुर्बानी में पारदर्शिता लाने के लिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष बिलरियागंज ने बाजार और गलियों में किया फ्लेग मार्च
Azamgarh: To bring transparency in sacrifice and maintain peace and order, police station chief Bilriaganj

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज बाजार में स्थित माइनॉरिटी बस्ती में बकरीद की पूर्व संध्या पर थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ कस्बा की गली-गली और बाजार के मेन रोड पर फ्लैग मार्च किया जिससे बकरा ईद में होने वाली कुर्बानी में पारदर्शिता बनी रहे और लोगों के बीच में शांति व्यवस्था भी कायम रहे ।
यह फ्लैग मार्च कासिमगंज बाजार से प्रारंभ होकर जौहर अली पार्क तक होते हुए अयूबनगर इकराम नगर फलाह नगर अंबेडकर नगर होते हुए खास बाजार शिवनगर बघैला आदि होते हुए पुराना चौक से नए चौक पर आकर थाना के लिए प्रस्थान किया तथा थाना प्रांगण में पहुंचकर यह फलैग मार्च समाप्त हुआ । बाजार के अंदर फ्लैग मार्च देखकर दुकानदारों में दहशत का माहौल था तो वहीं लोग दबी जुबान में चर्चा कर रहे थे कि इतनी भारी मात्रा में आखिर इतनी समय पुलिस रोडो पर क्यों टहल रही है। लेकिन जो सच्चाइयों से अवगत थे वह एक दूसरे को बता रहे थे कि यह हमारी और आपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं ।
ताकि बकरीद के मौके पर कोई शरारती तत्व दुर्व्यवस्था ना पैदा कर सके जिससे शांति भंग हो जिसकी वजह से हमें और आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़े।


