आजमगढ़:भीषण गर्मी में विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर क्षेत्र की बिजली कटौती से घरों में रहना हुआ मुश्किल,दिन तो दिन रात में होरही बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर क्षेत्र के बिंद्राबाजार फीडर को छोड़कर सभी फीडर पर अंधाधुंध बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है,भीषण गर्मी में गन्ना मकई धान की नर्सरी आदि फसल को बचाने के लिए दिन में जहां विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी जा रही है, वहीं शाम से आपूर्ति शुरू होने के बाद रात भर बीच-बीच में कई कई घंटो घंटो तक कटौती के चलते जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है,

रिपोर्ट:राहुल पांडे

आजमगढ़ जिले के विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर क्षेत्र में बीते कई दिनों से सूरज की तपिश अपने चरम पर हैं,लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं जबकि बाकी बचा हुआ कसर बिजली की कटौती पूरी कर देती है, दिन में 6से 10 घंटे की कटौती और रात में सबसे अधिक बिजली आंख मिचौली चलती रहती है, इन दिनों रात में बिजली हर 10 मिनट 15 मिनट 5 मिनट पर आंख मिचौली चलती रहती है, इन दिनों रात में बिजली 4 से5 घंटे तो कभी पूरी रात गायब रहती है,गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग हल्कान हो रहे हैं, वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के दिन तो किसी तरह बीत जाता है, लेकिन रात बीतना बड़ी मुश्किल हो जाती है, बुधवार रात्रि को बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान रहे जबकि इस भीषण गर्मी के कारण आमजन सहित मवेशियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वही भीषण गर्मी उमस से जहां जनजीवन बेहाल है, वही विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर की बिजली व्यवस्था भी बे पटरी हो गई है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button