आजमगढ़:श्रद्धांजलि सभा में याद की गईं स्वo श्रीमती देवकी पाठक
Azamgarh: Late Smt. Devki Pathak remembered in tribute meeting

रिपोर्ट:रोशन लाल
मुंबई- समाज सेविका श्रीमती देवकी देवी जगदीश पाठक का दुःखद निधन गत दिनों मुंबई में हो गया।
दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लैंड मार्क हॉल,गोरेगांव पुर्व पर किया गया।
पाठक परिवार मूलत: पुरेबसई,सुर्यगढ़,पट्टी,प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
स्व. देवकी जी अपने पीछे जगदीश पाठक(पति),
दीपक,दिलीप (सुपुत्र)आशा,अर्च़ना( सुपुत्री),नाती,पोतों सहित भरापुरा परिवार छोड गई हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह,डॉ.सुनिल चव्हाण,बीरेन्द्र पाठक (महासचिव उत्तर भारतीय मित्र मंडल मुलुंड),मुकेश श्रीवास्तव,संकठा प्रसाद पांडेय,योगेन्द्र श्रीवास्तव,रतिनाथ शुक्ल,सुरेंद्र मिश्र,विजय पाठक,जगतनारायण पाठक, शीतला प्रसाद सिंह,
मैथ्यु चेरियन,राजेश सिंह,विजय यादव,सुनीता श्रीवास्तव
राजेश पाठक,अविनाश पाठक,अतुल पाठक सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा
उनके सामाजिक कार्यों,मिलनसार एवम हसमुख स्वभाव को याद किया।
इस अवसर पर दिवंगत का त्रयोदश संस्कार भी संपन्न हुआ।



