आज़मगढ़: हमलावर गिरफ्तार

आजमगढ़: जहानागंज थाने की पुलिस ने मारपीट करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी अखिलेश चौहान पुत्र गुलाब चौहान निवासी नरेहथा थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा प्रार्थनापत्र दिया कि दिनांक 01.6.2024 को समय 11 बजे रात्रि मे पास के ग्राम समाज के पोखरी मे

 

 

 

जे0सी0वी0 मशीन से मिट्टी खुदाई करवाया जा रहा था मेरे द्वारा पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा लाठी डण्ड़ा राड से मुझे बुरी तरह मारे जिससे गम्भीर चोटे आई है तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिये तथा मेरी मोबाइल क्षति ग्रस्त कर दिये जो नही मिला जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 266/24 धारा 323/504/506/427/34 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. मुरारी मिश्रा चौकी प्रभारी चक्रपानपुर द्वारा सम्पादित की जा रही थी । दौरान विवेचना अभियोग उपरोक्त मे धारा 392/147 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

 

 

 

 

शुक्रवार को उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभि0 मन्टू यादव पुत्र सकन्तू यादव निवासी नरेहथा थाना जहानागंज को अभियुक्त के घर नरेहथा से समय करीब 08.05 बजे गिरफ्तार किया गया । बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

Related Articles

Back to top button