प्रधानमंत्री मोदी का स्वक्ष भारत मिशन रेवती ब्लॉक में पूरी तरह फेल खुले में सौच करने को मजबूर ग्रामीण खंड विकास अधिकारी रेवती पर लग रहे है गंभीर आरोप

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी रेवती बलिया ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद का है जहां रेवती ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह फेल है आपको बताते चले की रेवती ब्लॉक में लगभग 52 गांव है हर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय बना हुआ है लेकिन रेवती ब्लॉक के 52 सामुदायिक शौचालय में लगभग पांच ही शौचालय चालू है बाकी शौचालय बंद पड़ा हुआ है जहां ना पानी की व्यवस्था है ना शौचालय में कोई दरवाजा है नहीं वहां लोग शौचालय में शौच करने जाते हैं गांव के लोग खुला में सौच करने पर मजबूर है लगभग दो दर्जन से ज्यादा शौचालय तो अर्धनग्न हीं पड़ा हुआ है जिसका आधा अधूरा निर्माण करा कर उसका पेमेंट करा लिया गया है और शौचालय बंद रहने के बाद भी वहां के केयरटेकर को फर्जी तरीके से पेमेंट देकर प्रधान और सेक्रेटरी ले रहे हैं वही कम्युनिस्ट के नेता मुन्नू कुंवर वा तमाम समाज सेवियों का कहना है कि जब से रेवती ब्लॉक में वीडियो सकील अहमद जी आए है ब्लॉक में भ्रष्टाचार का खुला खेल हो रहा है सामुदायिक शौचालय में हुए भ्रष्टाचार को लेकर खण्ड विकास अधिकारी रेवती को कई बार कंप्लेन भी किया गया की श्रीमान जी इस महत्व पूर्ण योजना के साथ ब्लॉक के हर गांव में भ्रष्टाचार किया जा रहा है सरकार का मंशा है की हर गांव में शौचालय हो कोई खुले में शौच करने ना जाए गंदगी काम रहे और लोग बीमारीयो से बचे रहे लेकिन बीडीओ रेवती कोई एक्शन नहीं लिया और आज हालत यह है की ब्लॉक के लगभग 90 प्रसेंट सामुदायिक शौचालय लूट लिया गया है

जिसमे खंड विकास अधिकारी पर लोग सीधा आरोप लगा रहे हैं लोगों का यह भी कहना है कि और खंड विकास अधिकारी इस भ्रष्टाचार में सन लिप्त नहीं रहते सभी शौचालय का ओरिजिनल रिपोर्ट बनाकर शासन और प्रशासन को जरूर दिए रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं किए सासन को अंधकार में रख कर यह अपनी मर्जी से सरकार चला रहे है अब तो हालत यह है की लोग अब शिकायत करना भी बंद कर दिए है लोग निराश होकर अब कह रहे है की ऐसे कर्मचारी और अधिकारि जब तक कुर्सी पर बैठे रहेंगे तब तक देश और गांव का विकास कभी नहीं हो सकता

Related Articles

Back to top button