आजमगढ़:अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यालय से लेकर अमृत सरोवर तक लोगों को एकजुट करके योगाभ्यास कराया गया

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:बुधवार को सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस होने के नाते बहुत ही उल्लास के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटवध पर अध्यापक ज्ञान शंकर राय की देखरेख में बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। उसी क्रम में सेक्रेटरी अभय नाथ राय, सहायक अध्यापक पंकज कुमार राय द्वारा अमृत सरोवर वह शिव मंदिर पटवध कौतुक पर पटवध कौतुक ग्राम वासियों के साथ जिसमें मुख्य रुप से प्रधान पति सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, सूरज प्रकाश राय, बिंदु राम सफाई कर्मी और तमाम गणमान्य व्यक्ति के साथ योगाभ्यास किया गया उसी क्रम में सहायक अध्यापक अनिल श्रीवास्तव, राजू कनौजिया, सिकंदर ने प्राथमिक विद्यालय बसीरपुर में अपने विद्यालय के बच्चों के साथ योगाभ्यास किया।



