मथूरा पीजी कालेज में स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण के तहत छात्र-छात्रा को टैब्लेट वितरण कर किया, सम्मानित

रिपोर्ट संजय सिंह
बलिया! ;स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मथुरा पीजी कालेज रसड़ा में सोमवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने एमए के छात्र-छात्राआें को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्र-छात्राआें को टैबलेट व स्मार्टफोन प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किये जाने साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाया जाय। प्राचार्य प्रो. धनंजय सिंह ने सभी छात्र-छात्राआें के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नोडल प्रभारी डा. विजय कुमार चौबे, डा. मनोज पांडेय, डा. कल्पनाथ गिरी, डा. चंदन गुप्ता, अविनाश उपाध्याय, प्रभात श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह,, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।



