देश के 120 करोड़ हिन्दुओं को हिंसक कहना बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक : बिंदल

Calling 120 crore Hindus in the country violent is highly condemnable and shameful: Bindal

शिमला, 2 जुलाई: हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है। बिंदल ने कहा है कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र के मंदिर में देश के 120 करोड़ हिन्दुओं को हिंसक कहना, आतंकवादी घोषित करना, बेहद निंदनीय है, शर्मनाक है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिन्दू केवल सहिष्णु नहीं है, अति सहिष्णु है, वो हिन्दू जो प्राणी मात्र की पूजा करता है, वो हिन्दू जो प्रकृति और प्रकृति के हर जीव की पूजा करता है, वो हिन्दू जो सूर्य की पूजा करता है, वो हिन्दू जो नर में नारायण को देखता है, वो हिन्दू जो सारे विश्व के कल्याण की बात करता है, जो सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की बात करता है, उसे आतंकी कहना कांग्रेस पार्टी की नीति व नियत दिखाता है।डाॅ. बिन्दल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे देशभर में अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति चली और हिमाचल के मुख्यमंत्री ने तो सार्वजनिक रूप से कहा था कि मैं 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराकर मुख्यमंत्री बना हूं और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तो नालागढ़ में हिन्दुओं को गाली दे डाली। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस भी देश की कांग्रेस से अलग नहीं है।डाॅ बिन्दल ने कहा कि संसद के अंदर हिन्दुओं के प्रति अपमानजनक शब्द कहना, झूठ के साथ जोड़ना, इस प्रकार के व्यवहार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। पूरा हिन्दू समाज इसकी कड़ी निंदा करता है और राहुल गांधी, सुखविन्दर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को इसके लिए पूरे हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button