Jaunpur news:दिलीप यादव बनाए गए जिलाध्यक्ष,समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट: शमीम

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/उद्योगपति अशोक सिंह ने दिलीप कुमार यादव को जिलाध्यक्ष (समाज विकास क्रांति पार्टी) का बनाया है। जिले के जमालपुर रामपुर स्थित यादव नगर में पार्टी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी समाज के दबे कुचलो की आवाज बनेगी। दलित पिछड़ा के हक में हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा। इसी क्रम में पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। पार्टी हित के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे उसको उठाया जाएगा। कार्यक्रम के शुरुआत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अमरेज सिंह (अखिल क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष), दिलीप जायसवाल, राजबहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह, सरोज श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button