राजनीतिक अभिभावकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
बलिया के सम्मान व विकास के लिए रहूंगा सदैव तत्पर : सनातन पाण्डेय

रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह ” बिट्टू जी ” ब्यूरोचीफ हिन्द एकता टाइम्स
नगरा (बलिया) : मैं अपने अतीत को नही भूलता हूं।जब तक मैं हूं।लोक सभा क्षेत्र बलिया ही नही बल्कि हर जगह के लोगों का सम्मान व उनकी समस्यायों का निराकरण करना मेरा कर्तव्य है।बात चाहे विकास की हो या सम्मान करने की मैं पीछे नही हटूँगा।
उक्त,बातें सांसद सनातन पान्डेय ने अपने आवास पर राजनिति शुरू करने के दिनो वर्ष 1996-97 के राजनितिक अभिभावको का सम्मान अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर करते हुये कही।कहा कि आज हमें सांसद बनने का जो सौभाग्य मिला है यह सब इन लोगो की देन है।यह लोग हमें सहारा नही दिए होते तो आज मैं इस सदन में नही पहुँचता।उपस्थित दो दर्जन वयोवृद्ध हो चुके राजनितिक पुरोधाओं को सम्मानित कर अपने आप को मैं धन्य समझ रहा हूं।कहा कि इंसान को कभी भी उन लोगो को नही भूलना चाहिए जिनकी वजह से वह जीवन में लौकिकता पाया हो।भावुक भरे माहौल में उपस्थित लोगो ने करतल ध्वनि से सांसद के कदम की सराहना की।फूलदेव पान्डेय,भोला राम,समरबहादुर सिंह,हाकिम सिंह,सुबाष यादव,अवधेश त्रिपाठी समेत दो दर्जन लोगो को अंगवस्त्रम् व चिन्ह देकर स्वागत किया गया।इस मौके पर चिलकहर व नगरा तथा जनपद के लोग मौजूद रहे।



