बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, गम्भीर

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
रसड़ा (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के अमहर के समीप सोमवार को सबेरे दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर हो जाने से दोनो बाइक के सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस टक्कर में चंचल (32) निवासी कटया तथा अनवर 30 निवासी अमहर पट्टी उत्तर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही अपने गांव से किसी अन्य स्थान पर जा रहे थे तभी दोनों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। आनन फानन में दोनों बाइक सवारों को गंभीर स्थिति में रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद से दोनों को गम्भीर हलात देख रेफर कर दिया गया।



