बच्चों ने अपने अथक परीश्रम से विद्यालय का बढ़ाया मान

रिपोर्टर संजय सिंह
नगरा(बलिया) उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के 6 बच्चों नित्यानंद यादव, सुशील कुमार, मोहिनी यादव, राजनंदिनी, शालू, प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है।
अटल आवासीय विद्यालय परीक्षा में इसी विद्यालय के प्रवीण कुमार ने प्रवेश हेतु स्थान प्राप्त किया है। जो कक्षा 9 से 12 तक नि:शुल्क पढ़ाई कर सकेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के ही सुशील कुमार और शालू ने श्रेष्ठ नेट्स परीक्षा में प्रति वर्ष एक लाख वार्षिक छात्रवृत्ति एवं सीबीएसई के श्रेष्ठ विद्यालयों में पढ़ाई का अवसर प्राप्त किया है।
इस अवसर पर राम प्रताप सिंह खंडशिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों का आवाहन किया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के शिक्षकों की तरह प्रयास कर ब्लाक के अन्य विद्यालयो के बच्चों का भी जीवन स्तर को ऊंचा करने में प्रयास करे।
कार्यक्रम में दयाशंकर राम प्रधानाध्यापक, मीना सिंह, वीरेंद्र यादव, अनीता सिंह कुसुम मौर्य श्वेता सिंह समस्त स्टाफ, राघवेन्द्र प्रताप, बच्चा लाल, डा संजय सिंह सभासद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र कृष्णा पांडेय ने किया।



