AZAMGARH News:बैठक शिक्षा, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम विकास, परिवहन आदि विभागों की सभापति ने की समीक्षा

The meeting was reviewed by the Chairman of the departments of Education, Health, Excise, Minority Welfare, Rural Development, Transport etc.

आजमगढ़ 23 अप्रैल:उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ”प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति” के सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सभापतित्व में एवं सदस्यगण विजय बहादुर पाठक, रामसूरत राजभर एवं विच्छे लाल राजभर सहित आजमगढ़ मण्डल के तीनों जनपद के जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी व मण्डलीय/जनपदीय अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में विधान परिषद में उठाये गये जिन प्रश्नों/सन्दर्भाें के उत्तर किन्हीं कारणों से नही मिल पाते हैं, ऐसे प्रश्न व सन्दर्भ संकलित कर प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति के माध्यम से जनपदीय दौरे के दौरान सभापति के सभापतित्व में आयोजित बैठक में लिया जाता है।बैठक में मण्डल के तीनों जनपदों के प्राथमिक शिक्षा (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी), माध्यमिक शिक्षा (जिला विद्यालय निरीक्षक) एवं उच्च शिक्षा (क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी) से संबंधित विचारणीय बिन्दु निम्न रहे- सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०सी०ई अथवा यू०पी० बोर्ड द्वारा प्रदत्त मान्यता के आधार पर विधि विरूद्ध ढंग से अन्य शाखाओं के संचालन की जांच के सम्बन्ध में, जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में गैर सरकारी लोगों द्वारा कार्य किये जाने को पूर्णतः निषेध किये जाने के सम्बन्ध में, विद्यालय द्वारा निर्धारित अनुरक्षण शुल्क से अधिक अनुरक्षण शुल्क वसूले जाने के सम्बन्ध में, बिना परमिट संचालित निरूद्ध किये गये एवं 15 वर्ष से अधिक अवधि की स्कूल बसों के सम्बन्ध में, जनपद में कितने बाबू जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं, स्थानान्तरण नीति के अनुसार कई वर्षों से एक ही पटल पर कार्यरत होने के कारण बाबूओं द्वारा भ्रष्टाचार किये जाने के सम्बन्ध में, कितने अरबी-फारसी मदरसे हैं, उसमें कितने छात्र/छात्राएं अध्ययन करते हैं, कितने मदरसे अनुदानित हैं, प्राथमिक अथवा जूनियर हॉईस्कूल विद्यालयों में पीने के पानी की क्या व्यवस्था है तथा उनकी शुद्धता का मानक क्या है, कुल कितने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र नियुक्त हैं, प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्रों को मिड-डे मील डे मील के रूप में प्रत्येक दिन क्या-क्या खाने में दिया जाता है, ऐसे कितने प्राथमिक अथवा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं जिनमें विद्युत आपूर्ति नहीं की गयी एवं विद्युत आपूर्ति की सुविधा विद्यमान है। उपर्युक्त बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों द्वारा उत्तर दिये गये। कुछ उत्तरों पर समिति ने असंतोषजनक व असंतुष्टी व्यक्त करते हुए अपेक्षित सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समिति ने सभी बीएसए को निर्देशित किया कि 10 विद्यालयों के हैण्डपम्प में पानी की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मिड डे मील में मीनू आधारित भोजन ही परोसें तथा दूध की गुणवत्ता का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के माध्यम से जांच कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान 12 प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण न होने पर सभापति ने आजमगढ़ के बीएसए व एक्सईएन विद्युत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।उच्च शिक्षा व तकनीकि शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान तीनों जनपदों में मेडिकल कालेज में कितने असिस्टेन्ट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर नियुक्त है तथा कितने पद कब से रिक्त चल रहे हैं, राजकीय अनुदानित स्वपोषित महाविद्यालयों में कितने पद कब से रिक्त चल रहे हैं, केन्द्रीय विद्यालयों में आर०टी०ईएक्ट के तहत प्रवेश के सम्बन्ध में, कितने सरकारी इंजीनियरिंग कालेज है तथा कितने प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेज हैं, इंजीनियरिंग कालेजों में पढने वाले छात्राओं के साथ वर्ष 2022-2023 तथा 2023-2024 में कोई दुर्घटना हुई है, सरकारी एवं प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेजों में सेमेस्टर के अनुसार प्रत्येक कालेजों में प्रत्येक सेमेस्टर में कितनी फीस ली जाती है, प्रत्येक इंजीनियरिंगे कालेजों में हॉस्टलों में रहने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं से कितनी-कितनी हॉस्टल फीस ली जाती है, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने हेतु एडमीशन के समय कितनी काशन मनी जमा की जाती है, वह वापस होती है अथवा नहीं, इसका पिछले 03 वर्षों का विवरण, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं से हास्टल से 20 कालेज तक परिवहन उपलब्ध होता है, उसका प्रत्येक छात्र परिवहन चार्ज कितना लिया जाता है, आदि बिन्दुओं पर बल दिया गया। मा0 सभापति धु्रव कुमार त्रिपाठी ने सभी डीआईओएस को सख्त निर्देशित किया कि मण्डल के सभी एडेड व स्ववित्तपोषित विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित फीस सूची का फ्लैक्स/ वॉल पेंटिंग सहित विद्यालय/एनआईसी की साइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित किया जाय, जिससे छात्रों से अधिक वसूली न हो सके। उन्होने जोर देकर कहा कि सरकारी विद्यालय व कालेजों में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए अध्ययन की गुणवत्ता के साथ शासन द्वारा अपेक्षित आधारभूत सुविधायें सुनिश्चित कराई जाए। उन्होने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ से सम्बद्ध 482 कालेजों में स्नातक व परास्नातक में होने वाली परीक्षाओं के पैटर्न की जानकारी लेते हुए परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन व सुचिता के साथ पूर्ण कराने हेतु उपस्थित कुल सचिव को निर्देशित किया।राजकीय इंजीनियरिंग कालेज आजमगढ़ में कार्यरत असि0प्रोफेसरों के प्रोन्नति में विलम्ब होने पर मा0 सभापति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कैश अर्थात कैरियर एडवान्स स्कीम के तहत प्रमोशन करने पर बल दिया।आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान मंदिरों व स्कूलों से दूर आबकारी की दुकानें आवंटित करने सहित आबकारी राजस्व बढ़ाने पर बल दिया। परिवहन विभाग की समीक्षा में मण्डल के सभी स्कूल/कालेजों के स्कूल बसों का अनिवार्य रूप से फिटनेस सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही सम्बद्ध वाहनों के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों का सत्यापन कराने पर जोर दिया।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मेडिकल कालेज, सी०एच०सी० व पी०एच०सी० में डाक्टरों तथा सहकर्मियों में कुल पदों के सापेक्ष खाली पदों को भरने पर बल दिया। मेडिकल कालेज, सी०एच०सी० व पी०एच०सी० में दवाओं की उपलब्धता व मरीजों की जॉचों की स्थिति सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई।लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-2026 में किये गये कार्यों के विवरण सहित अधूरे कार्याें को ससमय पूर्ण करने पर बल दिया गया। शासन द्वारा विद्युत आपूर्ति हेतु प्रदत्त गाईड लाइन के सापेक्ष आपूर्ति करने पर जोर दिया गया। शासनादेश के अनुसार विधायक निधि निर्गत करने का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।बैठक के अन्त मंे तीनों जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मा0 प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों व सुझावों को संबंधित अधिकारियों द्वारा अम्ल में लाकर अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित कर क्रियान्वयन से अवगत कराया जायेगा। तीनों जनपद के पुलिस अधीक्षक ने संबंधित जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराते हुए जन मानस के सुरक्षा व स्वस्थ माहौल के वातावरण पर बल दिया.सभापति धु्रव कुमार त्रिपाठी सहित सभी विधान परिषद के सदस्यों ने तीनों जनपद के अधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से वंचितों व अन्त्योदय वर्ग को आच्छादित कर शासन के सेवा भाव को साकार करें। जनमानस की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनते हुए सुशासन के आयामों को स्थापित करें। मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी के विकसित भारत व उत्तर प्रदेश 2047 के आदर्शाें व रोडमैप के अनुसार जनहित में कार्य करें। सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तायुक्त ढ़ंग से समय सीमा में पूर्ण करें। सभापति ने कहा कि मा0 जन प्रतिनिधियों द्वारा जनहित में दिये गये कार्याें/प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करंे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, उपायुक्त मनरेगा राम उदरेज यादव, डीएसटीओ आरडी यादव, समिति में आये विशेष सचिव संजय मेहरोत्रा, समीक्षा अधिकारी शलभ दुबे, अपर निजी सचिव पवन कुमार सिंह, प्रतिवेदक, प्रतिवेदक राम प्रकाश पाल सहित मण्डलीय व तीनों जनपद के संबंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button