Azamgarh news:जनहित में अपील,डूब कर होने वाली मृत्यु को न्यून करने के लिए… जनसहयोग

जनहित में अपील,डूब कर होने वाली मृत्यु को न्यून करने के लिए… जनसहयोग

जनपदों में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण * घाघरा तमसा और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि दर्ज* की जा रही है।इस दौरान नदी एवं जलाशय आच्छादित क्षेत्रों में निवास करने वाले युवा और बच्चे नदियों में स्नान व जल क्रीडा करने चले जाते हैं और जल स्तर में वृद्धि तथा तेज बहाव के कारण कारण डूब जाते है।

अत: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आजमगढ़ आप सभी से अनुरोध करता है कि नदी आच्छादित क्षेत्रों में रहने वाले जन समुदाय/अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें जागरूक कर, सतर्क करें।

कृपया उक्त संदेश/अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

आपका यह प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button